हार के बाद बाबर आजम का वीडियो वायरल, अंग्रेजी को लेकर मचा बवाल… आखिर क्या बोले कप्तान?

Updated:
विज्ञापन

कप्तान बाबर आजम, पाक (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकिस्तान की वेस्टइंडीज से हार के बाद कप्तान बाबर आजम की अंग्रेजी पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. जानिए क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच निराशाओं से भरा रहा. घरेलू मैदान पर मिली 90 रन की हार ने टीम की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की राह को मुश्किल बना दिया है. इस हार के बाद पाकिस्तान अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है और फाइनल की दौड़ में उसकी स्थिति बेहद कमजोर नजर आ रही है. मैच में हार के बाद कप्तान बाबर आजम की पोस्ट मैच प्रजेंटेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बाबर आजम अंग्रेजी में अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी भाषा और उच्चारण को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर की अंग्रेजी पर उठे सवाल

वायरल वीडियो में बाबर आजम मैच की परिस्थितियों, पिच और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के प्रदर्शन पर अपनी राय दे रहे थे. हालांकि, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी अंग्रेजी बोलने की शैली को लेकर टिप्पणी की. यह पहली बार नहीं है जब किसी पाकिस्तानी क्रिकेटर की अंग्रेजी को लेकर चर्चा हुई हो. इससे पहले भी कई खिलाड़ियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाषा को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है.

बाबर ने क्या कहा

बाबर ने कहा,

"पिच अच्छी थी. हमने नई गेंद के साथ मूवमेंट की उम्मीद की थी, क्योंकि यहां पर यह सामान्य है और हम उसके लिए तैयार थे. लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने परिस्थितियों का फायदा उठाकर शानदार गेंदबाजी की. चौथे दिन गेंद थोड़ी नीची रह रही थी और असमतल उछाल था. हम साझेदारी नहीं बना सके और वहीं हम हार गए."

बल्लेबाजी में भी नहीं चला बाबर का जादू

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में बाबर आजम का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. पहली पारी में वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और सिर्फ 23 रन बनाकर आउट हो गए. इस पारी में उन्होंने तीन चौके लगाए. हालांकि दूसरी पारी में बाबर ने संघर्ष दिखाते हुए अर्धशतक लगाया. उन्होंने 9 चौकों की मदद से 58 रन बनाए, लेकिन उनकी यह पारी भी पाकिस्तान को हार से नहीं बचा सकी. दूसरी पारी में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. बाबर के अलावा कोई भी बल्लेबाज 25 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका. टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए, जिसके कारण पाकिस्तान को लक्ष्य हासिल करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

WTC फाइनल की राह हुई मुश्किल

वेस्टइंडीज के खिलाफ हार पाकिस्तान के लिए सिर्फ एक मैच की हार नहीं है, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अभियान के लिए भी बड़ा झटका है. लगातार खराब प्रदर्शन के कारण टीम के फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं अब बेहद कम होती दिखाई दे रही हैं. अब पाकिस्तान को आगे के मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन के साथ-साथ अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में सुधार करना होगा. कप्तान बाबर आजम पर भी टीम को संकट से बाहर निकालने की बड़ी जिम्मेदारी होगी.

इसे भी पढ़े- IPL की सबसे वैल्यूएबल टीम बनी RCB, मुंबई इंडियंस और KKR को छोड़ा पीछे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola