राम जानकी मठ से चोरी का प्रयास विफल, खंडित हुई मूर्ति

Updated at : 06 Aug 2024 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
राम जानकी मठ से चोरी का प्रयास विफल, खंडित हुई मूर्ति

प्रखंड के मनियारी गांव स्थित राम जानकी मठ से सोमवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा मूर्ति चोरी का प्रयास ग्रामीणों की सजगता के कारण विफल हो गया

विज्ञापन

सुप्पी. प्रखंड के मनियारी गांव स्थित राम जानकी मठ से सोमवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा मूर्ति चोरी का प्रयास ग्रामीणों की सजगता के कारण विफल हो गया. मंदिर के पुजारी त्रिपुरारी दास ने बताया कि रात के करीब 12 बजे मंदिर के बाहर से खट-खट की आवाज सुनाई देने पर जब वे बाहर निकले तो काला कपड़ा से मुंह बांधे पांच की संख्या में चोर खड़े थे. उन्हें देखते ही वे लोग हथियार दिखाकर जान मारने की धमकी देते हुए मंदिर का गर्भ गृह का ताला खोलने पर मजबूर कर दिया. इधर, आवाज सुनने पर आसपास के घरों से लाग निकलने लगे. इस बीच चोरों द्वारा जल्दीबाजी में मूर्ति उठाने के क्रम में मूर्ति उसके हाथ से छूटकर दो भाग में खंडित हो गया व सभी चोर वहां से भाग निकले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन