संवेदक द्वारा कराये गये छत का प्लास्टर तोड़वाया

17 फरवरी को वर्ग कक्ष के छत का प्लास्टर गिरने से पांच बच्चों के जख्मी होने की घटना के छह दिन बाद वर्ग संचालन शुरू करने को लेकर संवेदक द्वारा कराये गये प्लास्टर को तोड़वा दिया गया.
सुप्पी. प्रखंड के मनियारी खरहिया टोला राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 17 फरवरी को वर्ग कक्ष के छत का प्लास्टर गिरने से पांच बच्चों के जख्मी होने की घटना के छह दिन बाद वर्ग संचालन शुरू करने को लेकर संवेदक द्वारा कराये गये प्लास्टर को तोड़वा दिया गया. शिक्षा विभाग के एडीपीसी जीवन कुमार के साथ दो कनीय अभियंता ने शनिवार को निरीक्षण किया था. इसमें वर्ग संचालन शुरू करने को लेकर प्रधानाध्यापक को तत्काल वर्ग कक्ष के सभी प्लास्टर को तोड़वा कर हटाने तथा मलबा साफ करने का निर्देश दिया गया था. प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार झा ने बताया कि विभागीय अधिकारी के निर्देश के आलोक में वर्ग कक्ष के छत के प्लास्टर को तुड़वा दिया गया है. मालूम हो कि दो दिन पूर्व प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय के शैक्षणिक कार्य संचालन करने के उद्देश्य को लेकर विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी थी. जिसमें क्षेत्र के लोग भी उपस्थित थे. उक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि संवेदक द्वारा कराए गए छत के प्लास्टर को तुड़वा कर सोमवार से विद्यालय का संचालन किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




