लखनदेई नदी में जलस्तर बढ़ने से डायवर्सन डूबा

Updated:
विज्ञापन
लखनदेई नदी में जलस्तर बढ़ने से डायवर्सन डूबा

शहर से गुजरने वाली लखनदेई नदी के जलस्तर में मंगलवार से जो वृद्धि शुरू हुई, वह बुधवार को भी जारी रहा. लखनदेई नदी में जलस्तर बढ़ने से रेलवे ब्रिज के नीचे से बना डायवर्सन पूरी तरह डूब चुका है

विज्ञापन

सीतामढ़ी. शहर से गुजरने वाली लखनदेई नदी के जलस्तर में मंगलवार से जो वृद्धि शुरू हुई, वह बुधवार को भी जारी रहा. लखनदेई नदी में जलस्तर बढ़ने से रेलवे ब्रिज के नीचे से बना डायवर्सन पूरी तरह डूब चुका है और डायवर्सन अब दिखायी नहीं दे रहा है. इससे जिले के उत्तर-पूर्व दिशा से आने वाले लोगों के लिये आवागमन मुश्किल हो गया है. रेलवे गुमटी के पास अधिकांश समय बैरियर गिरे रहने के कारण आम यात्रियों व राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जलस्तर बढ़ने का सिलसिला यदि जारी रहा, तो नदी के दोनों किनारे के मोहल्लों व बस्तियों की आबादी के समक्ष कई प्रकार के संकट उत्पन्न हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन