सीतानढ़ी: ओपीडी से टीबी जांच कक्ष तक पहुंची जांच टीम, कई व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

प्रभारी से जानकारी प्राप्त करते हुए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुपरी अनुमंडलीय अस्पताल में जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने एक औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

विज्ञापन

Sitamarhi News: जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बुधवार को पुपरी स्थित पीएचसी सह अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रभारी सह उपाधीक्षक डॉ. कफील अख्तर अंसारी के साथ अस्पताल के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान कई बिंदुओं पर सुधार के निर्देश भी दिए गए.

विज्ञापन

अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान एईएस/जेई वार्ड, ओपीडी कक्ष, प्रसव कक्ष और टीबी जांच कक्ष का गहन निरीक्षण किया गया. जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी ने स्वास्थ्य प्रबंधक को विभिन्न व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

एनसीडी और टीबी जांच कार्यों की समीक्षा

डॉ. सुरेंद्र कुमार ने एनसीडी एवं टीबी जांच से जुड़े एएनएम और डाटा ऑपरेटरों के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कार्यों में नियमितता और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

प्रतिदिन 30 मरीजों का ईसीजी कराने का निर्देश

जीएनएम अब्दुल जलील अंसारी को निर्देश दिया गया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों में से प्रतिदिन कम से कम 30 मरीजों का ईसीजी किया जाए. साथ ही स्वास्थ्य प्रबंधक को सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर एनीमिया जांच नियमित रूप से कराने तथा इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को भी आवश्यक निर्देश देने को कहा गया.

कई स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान डॉ. अपूर्व अग्रवाल, प्रधान लिपिक अतुल कुमार, बीएचएम समीर कुमार भारती, लेखापाल मुकेश कुमार सिंह, बीएमएनई प्रियंका कुमारी सहित अस्पताल के अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन