पूर्व एजीएम से खाद्यान्न गबन की राशि की होगी वसूली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jul 2024 9:25 PM
एसएफसी, रीगा और रून्नीसैदपुर गोदाम के घोटालेबाज व प्राथमिकी अभियुक्त पूर्व एजीएम जय नारायण सिंह से खाद्यान्न गबन के एवज में राशि वसूली की कार्रवाई की जायेगी.
सीतामढ़ी. एसएफसी, रीगा और रून्नीसैदपुर गोदाम के घोटालेबाज व प्राथमिकी अभियुक्त पूर्व एजीएम जय नारायण सिंह से खाद्यान्न गबन के एवज में राशि वसूली की कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए उनके खिलाफ नीलाम वाद दायर करने की कार्रवाई चल रही है. एसएफसी के जिला प्रबंधक ने एसएफसी के उप महाप्रबंधक, दावा, पटना को एक पत्र भेजकर सिंह के कारनामों की विस्तृत जानकारी दी है. उन्होंने चावल और गेहूं का आर्थिक दर उपलब्ध कराने का आग्रह किया है, ताकि सिंह से खाद्यान्न गबन के एवज में राशि की वसूली को नीलाम वाद दायर किया जा सके.
— दो थानों में दर्ज है प्राथमिकी
जिला प्रबंधक ने जानकारी दी है कि सिंह के खाद्यान्न गबन को लेकर रीगा व रून्नीसैदपुर थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है. दोनों गोदाम सील था. डीएम के आदेश पर दोनों अंचलों के सीओ द्वारा गोदामों का इंभेंट्री बनाया गया है. बताया है कि पूर्व एजीएम सिंह द्वारा रून्नीसैदपुर गोदाम से गेहूं 4038 बोरा (2053.72 क्विंटल) व चावल 1088 बोरा (5520.52 क्विंटल) और रीगा गोदाम से गेहूं 1479 बोरा (740.12 क्विंटल) व चावल 7302 बोरा (3857.57 क्विंटल) का गबन कर लिया गया है.
— क्या है यह पूरा मामला
गौरतलब है कि एसएफसी मुख्यालय, पटना से तीन अप्रैल 24 को नए एजीएम मुन्ना कुमार राउत को यहां भेजा गया था. जिला प्रबंधक ने 15 अप्रैल को राउत को रीगा गोदाम का प्रभार ग्रहण करने और सिंह को प्रभार सौंपने का आदेश दिया था. सिंह ने प्रभार नही सौंपा था. इसे लेकर जिला प्रबंधक ने एजीएम सिंह से प्रभार नही देने को लेकर स्पष्टीकरण पूछा था. जवाब नही देने पर जिला प्रबंधक द्वारा गोदामों में खाद्यान्न की जांच के लिए एक टीम गठित की गई थी. जांच में खाद्यान्न गबन का खुलासा होने पर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










