केशव मेडिकल हॉल के कागजात की जांच के लिए टीम गठित

शहर के केशव मेडिकल हॉल द्वारा की गयी कागजात की हेराफेरी की जांच के लिए टीम गठित की गयी है.
सीतामढ़ी. शहर के केशव मेडिकल हॉल द्वारा की गयी कागजात की हेराफेरी की जांच के लिए टीम गठित की गयी है. टीम द्वारा केशव मेडिकल हॉल तमाम कागजातों की बारीकी से जांच की जाएगी. ड्रग इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा लिखित में जानकारी दी गयी है. कागजात की फेरीफाई की जांच के लिए एक टीम गठित की गयी है. टीम द्वारा उन कागजातों की बारीकी से जांच की जाएगी. बता दें कि ड्रग इंस्पेक्टर की टीम द्वारा शहर के किरण चौक के समीप स्थित केशव मेडिकल हाल में छापेमारी की गयी थी. छापेमारी के दौरान छह कंपनियों की दवाओं को सील कर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया था. ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने संचालक से दुकान में रखी दवाओं के बिल समेत पूरी जानकारी मांगी थी. बताना जरूरी है कि छह कंपनियों के द्वारा केशव मेडिकल हाल के संचालक गौतम कुमार पर कंपनी की दवा फर्जीवाड़ा तरीके से बेचने का आरोप लगाया गया था. शिकायत मिलने पर बीते चार मई की शाम को कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ ड्रग इंस्पेक्टर अरुण कुमार व अशोक कुमार के नेतृत्व में दवा दुकान की जांच की गयी थी. छह दवाओं को सीलकर जांच के लिए सरकारी लैब में भेजा गया था. संचालक से 24 घंटे के अंदर दुकान में रखी तमाम दवाइयों की सूची मांगी गयी थी. तबतक दवा बेचने पर रोक लगा दी गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




