पांचवीं की छात्रा से शिक्षक ने किया दुराचार, गिरफ्तार
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Mar 2020 12:10 AM
अपनी ही कोचिंग की पांचवीं कक्षा की छात्रा (10 वर्षीय) से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. होली के दिन हुई मानवता को शर्मसार करने वाली घटना.
बैरगनिया (सीतामढ़ी) : अपनी ही कोचिंग की पांचवीं कक्षा की छात्रा (10 वर्षीय) से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. होली के दिन हुई मानवता को शर्मसार करने वाली घटना.
पुलिस ने दुष्कर्मी शिक्षक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. वह पूर्वी चंपारण के ढाका थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव का रहनेवाला है. वर्तमान में नगर के वार्ड छह चंद्रा सिनेमा के पास अपनी ससुराल में रह रहा था.
पढ़ाने के बहाने घर से छात्रा को ले गया था कोचिंग
थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बताया कि मामले में पीड़िता के परिजनों ने गिरफ्तार शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बताया गया है कि शिक्षक ने सोमवार की शाम को भी उसके नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की थी. मंगलवार की सुबह उसे घर से अकेले पढ़ाने के लिए अपने कोचिंग में ले गया. दुष्कर्म के बाद लहूलुहान छात्रा के रोने चिल्लाने पर चुप कराकर दुष्कर्मी शिक्षक ने उसे घर भेज दिया. घर पर छात्रा गुमसुम व रुक-रुक कर रो रही थी.
बच्ची की हालत को देख उसकी मां ने जब उससे पूछताछ की, तो उसके होश उड़ गए. परिजनों की शिकायत पर पुलिस दुष्कर्मी शिक्षक को मंगलवार की रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. शिक्षक व पीड़िता के कपड़े भी जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया गया है. वहीं गिरफ्तार शिक्षक के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










