सीतामढ़ी जंक्शन पर अचानक लगी आग, आसमान तक उठा धुआं, इधर- उधर भागने लगे लोग

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Nov 2025 4:17 PM

विज्ञापन

सीतामढ़ी जंक्शन पर लगी आग

Sitamarhi Junction Fire Broke Out: सीतामढ़ी रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार दोपहर अचानक पुराने तारों में लगी आग से हड़कंप मच गया. आग से उठे घने काले धुएं ने पूरे स्टेशन परिसर को कुछ समय के लिए ढक लिया. यात्री दहशत में आ गए और प्रशासन ने तुरंत स्थिति नियंत्रण में लेने की कोशिश शुरू की.

विज्ञापन

Sitamarhi Junction Fire Broke Out, अमिताभ कुमार: सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन के एक हिस्से में रखे पुराने तारों के ढेर में अचानक आग भड़क उठी. घटना इतनी तेजी से हुई कि कुछ ही मिनटों में काला धुआं आसमान तक फैल गया और पूरे स्टेशन क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया.

डर का माहौल हो गया था

लोगों ने बताया कि आग सबसे पहले उस जगह से उठी जहां लंबे समय से पुराने तारों का ढेर जमा था. लोग शुरुआत में यह समझ नहीं पाए कि आग कहां लगी है, लेकिन जैसे ही काला धुआं तेजी से ऊपर उठने लगा, यात्रियों और स्टेशन पर मौजूद लोगों में डर फैल गया. कई लोग यह मानकर स्टेशन की ओर दौड़ पड़े कि कहीं बड़ी दुर्घटना तो नहीं हो गई है.

आग लगने की वजह?

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति द्वारा लापरवाही में जलती हुई वस्तु फेंके जाने से यह घटना हुई होगी. तारों में आग लगने के बाद धुआं इतनी तेजी से फैला कि कुछ देर के लिए पूरा रेलवे परिसर धुएं से ढक गया. इससे यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत हुई और कुछ समय के लिए प्लेटफॉर्म क्षेत्र में आवाजाही पर भी असर पड़ा.

कोई हताहत नहीं

स्टेशन प्रशासन ने तुरंत आग की सूचना दमकल विभाग को दी. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर नियंत्रण पा लिया. राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और आग सिर्फ तारों के ढेर तक ही सीमित रही.

घटना के बाद स्टेशन अधिकारियों ने परिसर की सुरक्षा और साफ-सफाई की समीक्षा की. पुराने सामान और कबाड़ को हटाने के निर्देश दिए गए ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न घटे. फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार पंचायत चुनाव 2026 में होगा बड़ा फेरबदल, सामान्य सीटें आरक्षित बनेंगी और आरक्षित सीटें सामान्य, नया अनुपात क्या होगा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन