बिहार के सीतामढ़ी जिले की पहली ‘ड्रोन दीदी’ सीमा की कहानी, कभी लोन लेकर शुरू की थी खाद-बीज की दुकान आज...
ड्रोन के साथ सीमा देवी
Success Story: सीतामढ़ी की सीमा देवी ने अपने हौसले और मेहनत से खुद को नई पहचान दिलाई है. कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाली सीमा आज ‘ड्रोन दीदी’ बनकर न सिर्फ आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं.
Success Story: संघर्षों को मात देकर सीतामढ़ी की सीमा देवी अपनी मेहनत और लगन से खुद को एक नई पहचान दिलाई है. सीमित संसाधनों के बावजूद, उन्होंने अपनी उड़ान को पंख दिए और अब जिला की पहली ‘ड्रोन दीदी’ बनकर लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं.
घरेलू जिम्मेदारियों के बीच खुद को बनाया आत्मनिर्भर
सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के धनुषी गांव की रहने वाली 35 वर्षीय सीमा देवी का सफर आसान नहीं था. शादी के समय वे सिर्फ 10वीं पास थीं और पति राजेश रंजन वसुधा केंद्र चलाते थे. लेकिन, जब यह केंद्र बंद हो गया, तो परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी. इसी कठिन समय में सीमा ने जीविका से जुड़ने का फैसला किया और यह निर्णय उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.
खाद-बीज की दुकान से ‘ड्रोन दीदी’ बनने तक का सफर
सीमा ने पहले आजीविका सखी के रूप में काम किया और 2023 में कृषि उद्यमी बनने का अवसर मिला. 50,000 रुपये के लोन से उन्होंने खाद-बीज की दुकान शुरू की. कृषि में बचपन से रुचि रखने वाली सीमा को इसी दौरान ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ‘ड्रोन दीदी’ बनने का मौका मिला.
सीतामढ़ी से एकमात्र चयन, ड्रोन तकनीक में मिली ट्रेनिंग
इफको (IFFCO) द्वारा बिहार की 20 महिलाओं का ‘ड्रोन दीदी’ के रूप में चयन किया गया. जिसमें सीतामढ़ी से सिर्फ सीमा देवी को यह सम्मान मिला. पहले परीक्षा हुई, जिसमें पास होने के बाद उन्हें बिहटा में ड्रोन ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया. जून 2024 में इफको द्वारा सीमा को ड्रोन, ड्रोन वाहन, जेनरेटर और कीटनाशक छिड़काव के उपकरण सौंपे गए.
पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी
ड्रोन ने बदली जिंदगी, बढ़ते ऑर्डर्स से हो रही अच्छी कमाई
जब सीमा ने पहली बार गांव में ड्रोन उड़ाया, तो लोग अचंभित रह गए. धीरे-धीरे जब उन्होंने फसलों पर कीटनाशक और पानी का छिड़काव करना शुरू किया, तो उन्हें ऑर्डर पर ऑर्डर मिलने लगे. अब वह प्रति एकड़ छिड़काव के लिए 300-400 रुपये चार्ज कर रही हैं और इससे अच्छी आमदनी भी हो रही है. सीमा न सिर्फ अपने परिवार को आर्थिक रूप से संबल दे रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










