600 बोतल शराब व चोरी की बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार को संध्या गश्ती के दौरान कोठिया राय तीन मोहानी चौक के पास 600 बोतल नेपाली सौंफी शराब व चोरी की दो बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
सुप्पी. थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार को संध्या गश्ती के दौरान कोठिया राय तीन मोहानी चौक के पास 600 बोतल नेपाली सौंफी शराब व चोरी की दो बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी श्रवण कुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने इसकी पुष्टि की है. इस संदंर्भ में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छह कांडों में जब्त 440.1 लीटर शराब की गयी नष्ट
सुप्पी. थाना परिसर में छह अलग-अलग कांडों में जब्त 440.1 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया. इस मौके पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सीओ किशुन दयाल राय, थानाध्यक्ष संजीत कुमार, राजेश कुमार, पूर्णेंदु सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




