Sitamarhi : 74 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 20 Sep 2025 10:27 PM
मद्य निषेध विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के बिररख पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 74 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के बिररख पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 74 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर निवासी विश्वनाथ भगत के पुत्र विजय कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त किया गया है. इस संबंध में जमादार कर्ण कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










