एक लीटर चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 06 Aug 2025 7:11 PM

विज्ञापन

मद्य निषेध विभाग की टीम ने नानपुर थाना क्षेत्र के बहुरार चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने नानपुर थाना क्षेत्र के बहुरार चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर नानपुर थाना क्षेत्र के बहुरार बेदौल निवासी ज्ञानी दास के पुत्र निरंजन दास को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस संबंध में जमादार कर्ण कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सात लीटर शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार पुपरी. एएलटीएफ की टीम ने थाना क्षेत्र के आवापुर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान सात लीटर नेपाली सौंफी शराब व बाइक जब्त कर लिया. वहीं, तस्कर भागने में सफल रहा. इस संबंध में एएलटीएफ के जमादार अशोक चौपाल के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन