88 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 08 Oct 2025 7:14 PM

विज्ञापन

मद्य निषेध विभाग की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान 88 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान 88 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर सुरसंड थाना क्षेत्र के कोआरी निवासी चंदेश्वर मुखिया के पुत्र रामजस मुखिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त कर लिया गया. इस संबंध में जमादार कर्ण कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मारपीट मामले का आरोपित गिरफ्तार पुपरी. स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी स्व सरयुग सहनी के पुत्र उपेंद्र सहनी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, कांड के अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाना में मारपीट का मामला दर्ज है. मारपीट में महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी पुपरी. थाना क्षेत्र के रामनगर बेदौल व हिरौली गांव में बुधवार को आपसी विवाद के कारण हुई मारपीट में चार महिला समेत आधा दर्जन व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी रामनगर बेदौल निवासी मंजूला देवी, सीता देवी, प्रिती कुमारी, प्रतीक कुमार, हिरौली निवासी मो मोदिसिर, इतेखार आलम को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन