ePaper

72 बोतल शराब के साथ साइकिल सवार तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 26 Oct 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
72 बोतल शराब के साथ साइकिल सवार तस्कर गिरफ्तार

भिट्ठा थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम नवाही चांदनी चौक के समीप से नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 300 एमएल का 72 बोतल देसी शराब के साथ एक साइकिल सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सुरसंड. भिट्ठा थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम नवाही चांदनी चौक के समीप से नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 300 एमएल का 72 बोतल देसी शराब के साथ एक साइकिल सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान पुपरी थाना क्षेत्र के परसौनी वार्ड संख्या चार निवासी युगेश्वर मुखिया के पुत्र मोहन मुखिया के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षु पुअनि रजनीश कुमार के नेतृत्व में बरामद शराब व साइकिल को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 14 बोतल शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार सुरसंड. गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने शनिवार को विररख गांव में दो दुकानों में छापेमारी कर 300 एमएल का 14 बोतल देसी शराब के बरामद करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि उनके ही नेतृत्व में स्व रामदेव महतो के पुत्र महेंद्र महतो के किराना दुकान से पांच बोतल व उसके पुत्र अजित कुमार के लिट्टी चाय की दुकान से नौ बोतल शराब जब्त किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब को जब्त करते हुए पिता-पुत्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 72 बोतल शराब व बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार पुपरी. मध निषेध विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के बेलमोहन चिमनी के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 72 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक व दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के आवापुर निवासी अमरेश पाठक के पुत्र अनीश पाठक व जानीपुर निवासी अशोक मिश्रा के पुत्र अमन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में दरोगा मणिकांत कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन