71 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 30 Nov 2025 6:22 PM

विज्ञापन

थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम खैरवा गांव में छापेमारी कर 71 बोतल शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

बेला. थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम खैरवा गांव में छापेमारी कर 71 बोतल शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव निवासी आकाश कुमार के रुप में की गयी है. प्रभारी थानाध्यक्ष रूपा कुमारी ने इसकी पुष्टि की है. बताया है कि तस्कर के पास से 57 बोतल नेपाली सौंफी तथा 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जमीन विवाद में दंपती को मारपीट कर जख्मी किया, प्राथमिकी रीगा. थाना क्षेत्र के खरसान गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दंपती को मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया गया. जख्मी राजकिशोर ठाकुर व पत्नी सुधा राजकिशोर का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. इस संदर्भ में पीड़िता सुधा राजकिशोर के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही नंदकिशोर ठाकुर, सुमन ठाकुर, सुनील ठाकुर, जग्गू ठाकुर, प्रेम ठाकुर को आरोपित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन