70 बोतल देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 16 Dec 2025 6:31 PM
सोमवार को थानांतर्गत धनाड़ी मोड़ के समीप एसएच 87 पर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 70 बोतल देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
सुरसंड. रात्रि गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने सोमवार को थानांतर्गत धनाड़ी मोड़ के समीप एसएच 87 पर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 70 बोतल देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के भासर वार्ड संख्या पांच निवासी उस्मान इदरीसी के पुत्र सादिक इदरीसी के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि पुअनि मुकेश कुमार के नेतृत्व में बरामद शराब व बीआर 30बी 6444 नंबर की बाइक को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बाइक चालकों से 35 सौ का ऑनलाइन चालान कटा सुरसंड. एसपी के निर्देश पर भिट्ठा थाने की पुलिस लगातार सघन वाहन जांच अभियान चला रही है. इसी क्रम में सोमवार की देर शाम थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में श्रीखंडी भिट्ठा गांव स्थित कंटाही मोड़ के समीप एनएच 227 पर चलाए गए इस अभियान में ट्रिपल लोडिंग, त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के सफर कर रहे बाइक चालकों का 35 सौ का ऑनलाइन चालान काटा गया. इस अभियान से बाइक चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










