ePaper

कन्हौली में 11 किग्रा गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 16 Oct 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
कन्हौली में 11 किग्रा गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

कन्हौली थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात अररिया गांव स्थित बाबा सुरदास मठ के पास से 11 किलोग्राम गांजा के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सोनबरसा. कन्हौली थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात अररिया गांव स्थित बाबा सुरदास मठ के पास से 11 किलोग्राम गांजा के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के सर्लाही जिले के मलंगवा थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी भरत मंडल के पुत्र करण कुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा ने इसकी पुष्टि की है. बताया है कि तस्करी में प्रयुक्त ग्लैमर बाइक(बीआर 30क्यू 8074)जब्त की गयी है. बताया जा रहा है कि पुअनि शंकर दास के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्ती में निकली थी. इसी क्रम में सूचना मिली कि नेपाल की तरफ से बाइक से भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर लाया जा रहा है. सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर बाइक व गांजा समेत तस्कर को दबोच लिया गया. मादक द्रव्य एवं मनोतेजक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन