102 बोतल देसी विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 17 Oct 2025 6:32 PM
शुक्रवार की अहले सुबह श्रीखंडी भिट्ठा गांव स्थित सहलेश स्थान के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 102 बोतल देसी-विदेशी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
सुरसंड. संध्या गश्ती पर निकली भिट्ठा थाने की पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह श्रीखंडी भिट्ठा गांव स्थित सहलेश स्थान के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 102 बोतल देसी-विदेशी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान श्रीखंडी भिट्ठा वार्ड संख्या तीन निवासी स्व बालबोध मुखिया के पुत्र लालकिशोर मुखिया के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षु पुअनि रजनीश कुमार के नेतृत्व में तस्कर के बीआर 30एच 1069 नंबर की बाइक पर लदी मछली बेचनेवाली हांड़ी से 300 एमएल का 90 बोतल देसी व 375 एमएल का 12 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. शराब व बाइक को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. शराब के नशे में मारपीट का आरोप, आरोपित गिरफ्तार सुरसंड. शराब के नशे में घर में घुसकर मारपीट करने के आरोपों के तहत एक महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सुरसंड नगर पंचायत वार्ड संख्या 17 मैदान टोल निवासी गीता देवी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में पड़ोसी राजीव राय व उसकी पत्नी अनीता देवी को आरोपित किया गया है. कहा है कि गुरुवार की रात वह अपने घर में बच्चों के साथ सो रही थी. इसी बीच शराब के नशे में धुत आरोपी व उसकी पत्नी घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगा. थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के निर्देश पर पुअनि चंद्रभूषण सिंहा ने मौके पर पहुंचकर आरोपी राजीव राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










