1.4 किग्रा गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 18 Oct 2025 6:56 PM
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 20वीं बटालियन व पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर शुक्रवार की शाम धुनिया टोला के पास से 1.4 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
बैरगनिया. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 20वीं बटालियन व पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर शुक्रवार की शाम धुनिया टोला के पास से 1.4 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के बेल गांव निवासी राम शोभित बैठा के पुत्र किशन कुमार के रुप में की गयी है. छापेमारी टीम में पुअनि बंटी कुमार पुलिस टीम के साथ शामिल थे. थानाध्यक्ष उमाशंकर रजक ने बताया कि इस संदर्भ में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 1291.25 लीटर देसी व विदेशी शराब का विनष्टीकरण सोनबरसा. स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को अलग-अलग कांडों में जब्त कुल 1291.25 लीटर देसी व विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया. इस मौके पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सीओ अनुपम कुमार, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










