मौसम विभाग की चेतावनी, सीतामढ़ी में गरज-चमक और वज्रपात का बढ़ा खतरा

तेज बारिश
Sitamarhi Weather: कल यानी 4 मई को मौसम बदलने की संभावना है. बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. तापमान में गिरावट से राहत मिलेगी. पढे़ं पूरी खबर…
Sitamarhi Weather: सीतामढ़ी में 4 मई को मौसम अचानक बदल सकता है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है और मौसम थोड़ा ठंडा हो सकता है.
तापमान में आएगा बदलाव
अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. बारिश के कारण हवा में नमी बढ़ेगी और उमस के बजाय हल्की ठंडक महसूस होगी.
बिजली और तेज हवाओं का खतरा
मौसम विभाग ने सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि गरज-चमक और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
लोगों और किसानों के लिए सलाह
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें. पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर मकानों के नीचे खड़े होने से बचें. किसानों को भी अपनी कटी फसल को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है, ताकि नुकसान कम हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










