ePaper

आग लगने से सात घर जले, छह मवेशी झुलसे, लाखों का नुकसान

Updated at : 03 May 2024 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से सात घर जले, छह मवेशी झुलसे, लाखों का नुकसान

प्रेमचंद ठाकुर, रामजीनीस ठाकुर, राम एकवाल ठाकुर, राम विनेश ठाकुर, नरेश ठाकुर, चंदेश्वर ठाकुर , रामप्रसाद ठाकुर के आवासीय व मवेशी घर में शुक्रवार की सुबह आग लगने से लाखों का सामान नष्ट हो गया

विज्ञापन

चोरौत. थाना क्षेत्र की चोरौत पश्चिमी पंचायत के वार्ड नौ बर्मा निवासी प्रेमचंद ठाकुर, रामजीनीस ठाकुर, राम एकवाल ठाकुर, राम विनेश ठाकुर, नरेश ठाकुर, चंदेश्वर ठाकुर , रामप्रसाद ठाकुर के आवासीय व मवेशी घर में शुक्रवार की सुबह आग लगने से लाखों का सामान नष्ट हो गया. इस दौरान आग की चपेट में आने से घर में बंधी एक भैस व पांच बकरियां भी झुलस गयी. वहीं, मोटरसाइकिल सहित अनाज, बर्तन, कपड़ा व फर्नीचर जलकर नष्ट हो गये. बताया जा रहा है कि घर से आग लपेट निकलते देख गृहस्वामी ने शोर मचाना शुरू किया. गृहस्वामी के शोर सुनने के साथ ही घर से आग की लपटें निकलते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन कर्मी को दी. जब तक स्थानीय लोगों के साथ दमकल कर्मी आग पर काबू पाते, तब तक मवेशी के साथ ही घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया. इसकी जानकारी मिलते ही मुखिया विजय कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील राउत ने परिजनों को सांत्वना देने के साथ ही थाना व सीओ सह आपदा प्रभारी रमेश कुमार को घटना की जानकारी दी. सूचना पर सीओ ने स्वयं स्थल निरीक्षण करने के साथ ही राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी सीआइ अभय कुमार को निरीक्षण कर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया. सीओ सह आपदा प्रभारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई कर पीड़ितों को सरकारी सहायता की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन