चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन से 2.97 लाख रुपये बरामद

नगर थाना क्षेत्र के रीगा रोड़ से गुरुवार की रात वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक चार चक्का वाहन से 2.97 लाख रुपये बरामद किये गये.
सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के रीगा रोड़ से गुरुवार की रात वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक चार चक्का वाहन से 2.97 लाख रुपये बरामद किये गये. बाद में वाहन, वाहन सवार के साथ उसे थाने लाया गया. पुलिस पूछताछ में वाहन सवार व्यक्ति सफी आलम ने पुलिस को बताया कि वह पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया में स्थित जमीन को बेचकर रुपये के साथ मेहसौल जा रहे थे. पुलिस ने रुपये को जब्त कर सनहा दर्ज कराया है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव को लेकर यह कार्रवाई की गयी है. बाद में आरोपी के द्वारा रुपए का ब्योरा देने पर आगे की कार्रवाई होगी. नशे की हालत में गिरफ्तार डुमरी कटसरी. श्यामपुर भटहा थाना पुलिस ने एक शराबी को किया गिरफ्तार पुलिस ने गस्ती के दौरान रामबाबू सहनी ग्राम मानपुर को नशे की हालत में गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में भेज दिया है. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




