ePaper

वायरल फोटो की तहकीकात के बाद पिस्तौल व कारतूस के साथ रौशन गिरफ्तार

Updated at : 29 Oct 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
वायरल फोटो की तहकीकात के बाद पिस्तौल व कारतूस के साथ रौशन गिरफ्तार

नानपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नानपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नानपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार को एक वायरल फोटो प्राप्त हुआ, जिसमें एक युवक पिस्टल के साथ दिखाई दे रहा था. फोटो के सत्यापन के बाद युवक की पहचान रौशन कुमार, निवासी बेंगहा वार्ड-16, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी के रूप में की गई. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की, जहां से एक अवैध देसी पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस बरामद रौशन कुमार को गिरफ्तार किया गया. बरामद हथियारों को पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया है. इस संबंध में नानपुर थाना कांड संख्या 388/25 दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन