पटाखा से लगी आग में हजारों की संपत्ति नष्ट
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 18 Oct 2025 6:55 PM
बखरी पंचायत के नरहा जगदर गांव में पटाखा से भगवान लाल साह के घर में आग लग गयी, जिसमें घर का कुछ हिस्सा व उसमें रखा हजारों मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया.
बथनाहा. प्रखंड क्षेत्र के सहियारा थाना क्षेत्र के बखरी पंचायत के नरहा जगदर गांव में पटाखा से भगवान लाल साह के घर में आग लग गयी, जिसमें घर का कुछ हिस्सा व उसमें रखा हजारों मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया. हालांकि, जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. पंसस अरविंद कुमार यादव द्वारा निजी कोष से तीन हजार रुपये की मदद की गयी. सीओ अमरदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिली है. हल्का कर्मचारी को जांच कर प्रतिवेदन देने को कहा गया है. प्रतिवेदन के आधार पर उचित कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










