ePaper

14 जून को होगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Updated at : 12 Jun 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
14 जून को होगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदाता समूह, पुपरी एवं गुरुकुल विद्या मंदिर द्वारा आगामी 14 जून शनिवार को विद्यालय परिसर में प्रातः 11 बजे से संध्या 04 बजे तक जिले के थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा

विज्ञापन

पुपरी. विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उप जिला शाखा, पुपरी के तत्वावधान में रक्तदाता समूह, पुपरी एवं गुरुकुल विद्या मंदिर द्वारा आगामी 14 जून शनिवार को विद्यालय परिसर में प्रातः 11 बजे से संध्या 04 बजे तक जिले के थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी देते हुए रेडक्रॉस उपशाखा के सचिव अतुल कुमार ने बतलाया कि जिले में चार दर्जन से अधिक थैलीसीमिया पीड़ित बच्चे हैं. जिन्हें प्रत्येक माह एक से दो बार रक्त चढ़वाने का दंश झेलना पड़ता है. रक्त केंद्र में रक्त की कमी होने से इन थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के समक्ष जीवनरक्षा की समस्या उत्पन्न हो जाती है. इसी परिपेक्ष्य में आगामी 14 जून शनिवार को गुरुकुल विद्या मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब तीन दर्जन स्थानीय नियमित रक्तदानी स्वेच्छा से रक्तदान करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन