सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट के खिलाफ सीतामढ़ी में प्रदर्शन, फूंका पुतला

Updated:
विज्ञापन

फोटो-1 पुनौरा बाजार चौक पर विरोध प्रदर्शन करते भूमि बचाओ संघर्ष समिति से जुड़े लोग व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भूमि बचाओ संघर्ष समिति और सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट के विरोध में सीतामढ़ी में बुधवार को जोरदार प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका. 9 अगस्त को पुनौरा में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

Sitamarhi Farmers Protest : भूमि बचाओ संघर्ष समिति और सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट के तत्वावधान में बुधवार की देर शाम जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम क्षेत्र के पुनौरा बाजार चौक पर एकत्र होकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री का पुतला फूंका.

विज्ञापन

जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे: प्रदर्शनकारी

आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने 'सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट वापस लो', '45% जमीन छीनना बंद करो' और 'जान दे देंगे-जमीन नहीं देंगे' जैसे तीखे नारे लगाए. इसके साथ ही अमेरिका से कृषि ट्रेड डील रद्द करने की मांग भी उठाई गई. वक्ताओं ने सरकार से किसान-मजदूरों के बच्चों पर हुए लाठीचार्ज के लिए माफी मांगने और उनकी मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की.

9 अगस्त को पुनौरा में होगी किसान महापंचायत

पुतला दहन से पूर्व समिति के संरक्षक बैद्यनाथ हाथी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो आनंद किशोर ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज दबा रही है, इसलिए आंदोलन को व्यापक बनाना होगा. संयोजक संतोष कुमार सिंह के प्रस्ताव पर 9 अगस्त को पुनौरा में विशाल किसान महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया. प्रभावित 99 गांवों के किसानों से इसमें शामिल होने की अपील की गई है.

ये भी पढ़ें: सीता रसोई हटाने की चर्चा से संत-श्रद्धालु चिंतित, प्रशासन से पुनर्विचार की मांग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन