सीतामढ़ी में बड़ा पुलिस फेरबदल, एसपी अमित रंजन ने 11 अधिकारियों का किया तबादला

Author Rahul gautam|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी में बड़ा पुलिस फेरबदल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन ने जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 11 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। जानिए किसे मिली कौन सी नई जिम्मेदारी।

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रंजन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. एसपी ने एक साथ 11 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस संबंध में जिलादेश जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का सख्त निर्देश दिया गया है. इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को अनुसंधानक, अपर थानाध्यक्ष एवं पिकेट प्रभारी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विज्ञापन

जानें किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, पुलिस केंद्र में पदस्थापित अजित रंजन को सीतामढ़ी थाना में अनुसंधानक बनाया गया है. वहीं सुचिता कुमारी को सहियारा थाना से गाढ़ा थाना, महेंद्र उरांव को रीगा थाना से गाढ़ा थाना तथा मनीष कुमार को बेलसंड थाना से रीगा थाना अंतर्गत रामनगरा पिकेट का प्रभारी बनाया गया है. इसी प्रकार साजन कुमार को मेजरगंज थाना का अपर थानाध्यक्ष, संजीत कुमार को जिला आसूचना इकाई से बथनाहा थाना, बीरबल कुशवाहा को पुलिस केंद्र से बेलसंड थाना, रजनीश कुमार को रुन्नीसैदपुर थाना से गाढ़ा थाना तथा आशुतोष कुमार को रुन्नीसैदपुर थाना से सहियारा थाना में पदस्थापित किया गया है.

तुरंत योगदान देने का दिया निर्देश

इसके अलावा हेमचंद्र झा को पुलिस केंद्र से डुमरा थाना तथा शैलेश कुमार को पुलिस केंद्र से मेहसौल थाना भेजा गया है. पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को अविलंब नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है. माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक फेरबदल का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना और थानों की कार्यक्षमता को मजबूत करना है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन