ऑपरेशन नया सवेरा 3.0 में सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 बच्चे कराए गए मुक्त

सांकेतिक तस्वीर
सीतामढ़ी पुलिस को ऑपरेशन नया सवेरा 3.0 में बड़ी सफलता मिली है. 20 बच्चों को बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और तस्करी के चंगुल से मुक्त कराया गया है. यह विशेष अभियान कई थाना क्षेत्रों में चलाया गया.
Sitamarhi News: बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए गए ऑपरेशन नया सवेरा 3.0 के तहत सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मानव तस्करी निरोध इकाई (एएचटीयू) ने एक से 14 जुलाई 2026 तक विशेष अभियान चलाकर 20 बच्चों को बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और बाल तस्करी से मुक्त कराया.
पांच थाना क्षेत्रों में चला विशेष अभियान
यह अभियान वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह नोडल पदाधिकारी मो. नजीब अनवर के मार्गदर्शन और एएचटीयू शाखा प्रभारी सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया. अभियान के दौरान सुरसंड, मेजरगंज, रीगा, रुन्नीसैदपुर और सोनबरसा थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई.
विभिन्न विभागों और संस्थाओं का मिला सहयोग
अभियान में एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन, अदिति संस्था और श्रम विभाग ने भी सक्रिय सहयोग किया. संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच कर बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी में लगे बच्चों को मुक्त कराया.
बाल तस्करी के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाल श्रम, बाल तस्करी और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा. लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं बच्चों से अवैध रूप से मजदूरी कराए जाने या तस्करी की सूचना मिले तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग को दें.
यह भी पढ़ें: डायन कहकर विधवा महिला से मारपीट, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










