16 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर था वारंटी, आखिरकार बेलसंड पुलिस ने दबोचा

Author Tusheem kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

बेलसंड थाना पुलिस ने 16 साल से फरार चल रहे एक वारंटी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी भोरहा गांव में देर रात हुई एक छापेमारी के दौरान हुई. आरोपी की पहचान अमरजीत साह उर्फ रकटू साह के रूप में हुई है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Belsand Absconding Warrant Arrest: बेलसंड थाना पुलिस ने बुधवार रात छापेमारी कर 16 वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोरहा गांव निवासी अमरजीत साह उर्फ रकटू साह के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

भोरहा गांव में देर रात हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष जंगो राम ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भोरहा गांव में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया.

आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

2010 के सड़क हादसे से जुड़ा है मामला

पुलिस के अनुसार, यह मामला वर्ष 2010 में हुए सड़क दुर्घटना प्रकरण से संबंधित है.

आरोपी के खिलाफ न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत द्वारा कुर्की-जब्ती का वारंट भी जारी किया गया था.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई.

इसके बाद गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की प्रक्रिया न्यायालय के निर्देशानुसार पूरी की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन