कांग्रेस के नए प्रखंड अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण का मंत्र, सीतामढ़ी में दो दिवसीय शिविर शुरू
प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू
सीतामढ़ी में नवनिर्वाचित प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ है. इसमें गांधीवादी विचारधारा, कांग्रेस के मूल्यों और राजनीति में महिलाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
Sitamarhi Congress: सीतामढ़ी. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को एक होटल के सभागार में शुरू हुआ. शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत अन्य नेताओं ने किया. पहले दिन गांधीवादी विचारधारा, कांग्रेस के मूल्यों और राजनीति में महिलाओं की भूमिका समेत विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया.
आपके शहर में
प्रखंड अध्यक्ष पार्टी संगठन की रीढ़ : कृष्णा अल्लावरू
मुख्य अतिथि बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि सरकार चला रहे लोग समाज को तोड़ रहे हैं, जबकि राहुल गांधी भारत जोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष पार्टी संगठन की रीढ़ हैं, इसलिए उनकी वैचारिक मजबूती जरूरी है. पार्टी और समाज को एक अनुशासन में साथ लेकर चलना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
सबको साथ लेकर चलने पर दिया जोर
प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि ‘संगच्छध्वं संबदध्वं’ का सूत्र सबको साथ लेकर चलने और सभी के विचारों का सम्मान करने का संदेश देता है. इसी से श्रेष्ठ समाज का निर्माण संभव है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा इस विचार का सम्मान करती रही है. पंचायत स्तर के एक कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक सभी एक सूत्र में बंधे हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं.
दो दिवसीय शिविर में इन विषयों पर प्रशिक्षण
प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन गांधीवादी विचारधारा, कांग्रेस के मूल्यों तथा राजनीति में महिलाओं की भूमिका समेत विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया. नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने और पार्टी के विचारों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने को लेकर भी जानकारी दी गई.
कई कांग्रेस नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रशिक्षण शिविर का संचालन बिहार कांग्रेस के प्रशिक्षण प्रभारी प्रो रंजीत कुमार मिश्र और प्रशिक्षक राजकुमार मीणा ने किया. जिलाध्यक्ष सह शिविर के संयोजक अमित कुमार टुन्ना ने शिविर के आयोजन में अहम भूमिका निभाई. मौके पर खगड़िया जिलाध्यक्ष डॉ चंदन यादव, डॉ गौरव वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रकटू प्रसाद, सीताराम झा, प्रदेश प्रतिनिधि रितेश रमण सिंह, मो शम्स शाहनवाज, मनोज कुमार सिंह, रामू मिश्रा, आफताब अंजुम, धीरज सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: ज्ञान से आगे संस्कार और अनुशासन की सीख, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों की भूमिका पर हुई चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए