सीतामढ़ी: भाजपा कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान की बनी रणनीति, गांव-गांव तक पहुंचाने का लिया संकल्प
भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा नेता राजेश वर्मा
सीतामढ़ी भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 'सेवा संकल्प अभियान' की रणनीति बनाई है. इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर इसे बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा.
Sitamarhi BJP: सीतामढ़ी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर शनिवार को सीतामढ़ी भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने की.
आपके शहर में
सेवा भाजपा की कार्यसंस्कृति का मूल आधार
कार्यशाला के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं बिहार सरकार के बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ राजेश वर्मा ने कहा कि सेवा भाजपा की कार्यसंस्कृति का मूल आधार है. उन्होंने अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से इसे जिला से लेकर बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया.
कई कार्यक्रमों के जरिए लोगों तक पहुंचेगा अभियान
डॉ राजेश वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ विषय पर ड्रॉइंग एवं भाषण प्रतियोगिता, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’, ‘रंगोली राष्ट्र’ तथा ‘जनसेवक महाकुंभ’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
सेवा, संवाद और जनसहभागिता पर जोर
कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से कहा गया कि अभियान को केवल आयोजन तक सीमित नहीं रखा जाए. सेवा, संवाद और जनसहभागिता के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए. विशेष रूप से लाभार्थी परिवारों की भागीदारी बढ़ाने और नागरिकों को सेवा गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया गया.
गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प
कार्यशाला में जिला कोर कमेटी सदस्य, जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ एवं विभागों के संयोजक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री तथा युवा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. अंत में कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया.
यह भी पढ़ें: ज्ञान से आगे संस्कार और अनुशासन की सीख, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों की भूमिका पर हुई चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए