5 लाख की सुपारी, रेकी और फिर हत्या... सीतामढ़ी में योगेंद्र सहनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में चारों बदमाश

सीतामढ़ी के कन्हौली थाना क्षेत्र में 21 मई 2026 को हुई योगेंद्र सहनी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. ₹5 लाख की सुपारी देकर शराब तस्करी की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया था. चार आरोपी हथियार और बाइक के साथ गिरफ्तार हुए हैं.

विज्ञापन

Yogendra Sahni Murder Case: कन्हौली थाना क्षेत्र में 21 मई 2026 को हुई योगेंद्र सहनी की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एसपी के निर्देश पर एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि हत्या 5 लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

तकनीकी जांच और छापेमारी से मिले आरोपी

पुलिस के अनुसार, कन्हौली थाना कांड संख्या 81/26 की जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण और लगातार छापेमारी की गई.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के इमली बाजार निवासी अभिषेक कुमार पटेल, अंकित कुमार, पुनौरा वार्ड संख्या-6 निवासी अरविंद कुमार उर्फ कारी और अमकम कुमार के रूप में हुई है.

हथियार और बाइक बरामद

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपियों के कब्जे से—

  • 2 देसी कट्टा
  • 3 जिंदा कारतूस
  • हत्या में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल

बरामद की गई हैं.

शराब तस्करी की रंजिश से जुड़ा हत्या का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार पटेल नेपाल से शराब तस्करी करता था. इसी दौरान उसकी पहचान कथित तस्कर राजेश सहनी से हुई.

पुलिस के अनुसार, राजेश सहनी का आरोप था कि योगेंद्र सहनी ने कई बार उसकी शराब की खेप पकड़वाई थी, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ. इसी रंजिश में उसने 5 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची.

रेकी कर दिया गया वारदात को अंजाम

पुलिस का दावा है कि अभिषेक कुमार पटेल ने अपने साथियों अरविंद उर्फ कारी, अमकम कुमार और अंकित कुमार के साथ मिलकर पहले योगेंद्र सहनी की रेकी की और फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया.

जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद सुपारी की रकम आरोपियों के बीच बांट ली गई.

पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस के अनुसार, अमकम कुमार और अरविंद उर्फ कारी के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, चोरी और शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं.

इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया कि राजेश सहनी की भतीजी का विवाह योगेंद्र सहनी के भतीजे से हुआ था.

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जांच अभी जारी है और नए तथ्य सामने आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन