नेपाल से शराब लेकर आ रहे थे तस्कर, एनएच-227 पर पुलिस ने दबोचा; 60 बोतल शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुरसंड थाना क्षेत्र की पुलिस ने गश्ती के दौरान नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 60 बोतल देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त कर ली है.

विज्ञापन

Sursand Liquor Smuggling: थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान स्थानीय पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 60 बोतल देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त कर ली है.

विज्ञापन

एनएच-227 पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात गश्ती के दौरान गोपालपुर गांव के समीप एनएच-227 पर एक बाइक को रोककर तलाशी ली गई.

तलाशी के दौरान बाइक से 300 एमएल की 60 बोतल देसी शराब बरामद हुई, जिसे नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा था.

दो तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के मझौरा वार्ड संख्या-15 निवासी सुशील कुमार (पिता- फेकन राय) तथा जितेंद्र कुमार (पिता- रामगोविंद मंडल) के रूप में हुई है.

दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

शराब और बाइक जब्त

थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि बरामद शराब और तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया गया है.

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन