'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत सीतामढ़ी पहुंचे एनएसयूआई नेता, छात्रों के मुद्दों पर आंदोलन का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

एनएसयूआइ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन्नू सिंह व छात्र नेता मनीष यादव का स्वागत करते छात्र नेता व अन्य

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस का 'छात्रों की गूंज' अभियान सीतामढ़ी पहुंचा। छात्र और युवा नेता आज युवाओं के मुद्दों को लेकर मुखर हुए, जिसमें बेरोजगारी और महंगी शिक्षा प्रमुख रहे।

विज्ञापन

Sitamarhi News: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत गुरुवार को छात्र एवं युवा नेताओं का सीतामढ़ी आगमन हुआ. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता रजनीश कुमार यादव ने की.

छात्रों के मुद्दों को लेकर बोले चुन्नू सिंह

एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन्नू सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर चल रहा 'छात्रों की गूंज' अभियान देशभर के छात्रों की समस्याओं को सामने लाने का प्रयास है.

उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगारी और महंगी शिक्षा जैसी चुनौतियों से जूझ रहे हैं. अभियान के तहत हर जिले में जाकर छात्रों की समस्याएं एकत्र की जा रही हैं, ताकि उनकी आवाज सड़क से लेकर संसद तक पहुंचाई जा सके.

युवाओं के अधिकारों की लड़ाई का दावा

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए चलाया जा रहा व्यापक अभियान है.

उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर जागरूक रहने की अपील की.

कई कांग्रेस और छात्र नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता दिलीप खिरहर, पूर्व पार्षद आफताब अंजुम बिहारी, मुखिया संजीव बाजीतपुरी, सुजीत यादव, माया शंकर यादव, गुड्डू यादव, राजीव रंजन कुमार, प्रेम कुमार, रिजवान कैफी सहित बड़ी संख्या में छात्र और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन