विधानसभा चुनाव को आज से शुरू होगा नामांकन, सभी तैयारियां पूरी
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 12 Oct 2025 7:18 PM
बाजपट्टी विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है. अनुमंडल कार्यालय में नामांकन संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.
पुपरी. बाजपट्टी विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है. अनुमंडल कार्यालय में नामांकन संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. बाजपट्टी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. निर्वाची पदाधिकारी सह पुपरी एसडीओ गौरव कुमार ने नामांकन तैयारियों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नामांकन प्रक्रिया में लगे कर्मियों के साथ पूर्वाभ्यास किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि नामांकन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि नामांकन चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार ही स्वीकार किए जाएंगे. उन्होंने उम्मीदवारों से आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए नामांकन करने का आग्रह किया. एसडीओ ने यह भी सुनिश्चित किया कि नामांकन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा. विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेगा. इस अवसर पर डीसीएलआर डॉ अनंत कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी कृपाशंकर झा और कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










