ट्रैफिक कंट्रोल: शहर में सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक वाहनों का प्रवेश वर्जित
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 26 Oct 2025 6:50 PM
विज्ञापन
छठ पूजा को लेकर शहरी क्षेत्र में 28 अक्टूबर तक के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू किया गया है.
विज्ञापन
डुमरा. छठ पूजा को लेकर शहरी क्षेत्र में 28 अक्टूबर तक के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू किया गया है. जाम की समस्या उत्प्न्न न हो इसको लेकर सदर एसडीओ व एसडीपीओ ने संयुक्त रूप से अस्थायी ट्रैफिक प्लान जारी किया है.
— ट्रैफिक प्लान▪︎ मेहसौल चौक प्राइवेट बस स्टैंड व सरकारी बस स्टैंड से निकलने वाली सभी बसे मेहसौल चौक की ओर नहीं जाएगी. ये सभी बसे आजाद चौक होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगी
▪︎ कारगिल चौक स्टैंड से निकलने वाली सभी बसे कारगिल चौक से डुमरा होते हुए बाहर निकलेगी एवं मेहसौल चौक की ओर बस नहीं जाएगी ▪︎ रीगा की ओर आने वाली सभी बड़े व चार पहिया वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगी व जानकी स्थान से गौशाला चौक होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगी ▪︎ किरण चौक से टेम्पो व ऑटो रिक्शा हॉस्पिटल की तरफ जाएगी व महंथ साह चौक से रघुलीला रिसोर्ट होते हुए जानकी स्थान जाएगी ▪︎ मेहसौल चौक से टेम्पो व ऑटो रिक्शा कारगिल चौक होते हुए गौशाला चौक व रिंग रोड की ओर जाएगी. कोई टेम्पो शहर में प्रवेश नहीं करेगीडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










