पुनौरा में युवक की हत्या कर पोखर में फेंका शव

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 24 Jul 2025 7:00 PM

विज्ञापन

पुनौरा थाना क्षेत्र के राघोपुर बखरी गांव के सटे पश्चिमी पोखर से गुरुवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. पुनौरा थाना क्षेत्र के राघोपुर बखरी गांव के सटे पश्चिमी पोखर से गुरुवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. मृतक की पहचान जंग बहादुर राय के 35 वर्षीय पुत्र अभय कुमार के रूप में की गयी है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि मारपीट कर हत्या कर शव को पोखर मे डाला गया है. पोखर मे शव की खबर मिलने पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि अभय बुधवार की रात्रि 10 बजे घर से बाहर निकल कर गांव मे गया था. जब रात्रि 12 बजे तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों के द्वारा खोजबीन शुरू किया गया. रात्रि 1.30 बजे पुलिस को सूचना दी गयी कि अभय कुमार कही गायब हो गया है. सुबह करीब 7 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने पोखर में एक शव पानी मे तैरने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोखर से बाहर निकालकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. परिजन के आवेदन व पोस्टमार्टम के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन