ePaper

डुमरा में दहेज को लेकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Updated at : 13 Sep 2024 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
डुमरा में दहेज को लेकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या

डुमरा थाना के लगमा गांव में दहेज में बुलेट की मांग पूरी नहीं करने पर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा थाना के लगमा गांव में दहेज में बुलेट की मांग पूरी नहीं करने पर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान सुमित कुमार की पत्नी मनीषा कुमारी(20 वर्ष) के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. इस संबंध में मृतका की मां रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के अथरी भादा टोला निवासी इंद्रासन देवी ने डुमरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें पति लगमा गांव निवासी सुमित कुमार, ससुर दयाशंकर मंडल, सास व ननद सहित अन्य को आरोपित किया है. प्राथमिकी में बताया है कि 25 मई 2023 को हिन्दू रीति-रिवाज से पुत्री की शादी की थी. शादी के कुछ दिन बाद से दहेज में बुलेट बाइक की मांग किया जाता था. नहीं देने पर पुत्री के साथ मारपीट करते थे. गुरुवार की शाम सभी लोग पुत्री को मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन