ePaper

डुमरा में अंधाधुंध फायरिंग कर बदमाशों ने फैलायी दहशत

Updated at : 02 Nov 2024 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
डुमरा में अंधाधुंध फायरिंग कर बदमाशों ने फैलायी दहशत

डुमरा थाना क्षेत्र के आजमगढ़ गांव में दो बाइक पर सवार होकर आये दु:साहसी बदमाशों ने पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के आजमगढ़ गांव में दो बाइक पर सवार होकर आये दु:साहसी बदमाशों ने पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी. कुछ ही देर बाद ग्रामीण इन बदमाशों पर टूट पड़े. ईंट व पत्थर बरसाना शुरू कर दिया. इसके बाद बदमाश भागने लगे. इसमें भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोच लिया. मारपीट करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गये बदमाश की पहचान थाना क्षेत्र के बाजीतपुर गांव निवासी मो जाकिर के पुत्र मो शाहिद के रूप में की गयी है. सूचना मिलने पर थाने की पुलिस ने पहुंंचकर छानबीन की. पुलिस ने पकड़े गये बदमाश के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व घटनास्थल से खोखा बरामद किया है. पुलिस पकड़े गये बदमाश से पूछताछ कर रही है. उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम अन्य जगहों पर छापेमारी में जुटी है. हालांकि प्रथमदृष्टया जांच में पुलिस ने यह पाया है कि गांव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से उक्त फायरिंग को अंजाम दिया गया है. सदर एसडीपीओ-1 रामकृष्णा ने बताया कि इस मामले में सुसंगत धाराओं में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर डुमरा थाना पुलिस अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन