ePaper

जनकपुर रोड स्टेशन पर रुकेगी कटिहार-अमृतसर स्पेशल

Updated at : 23 Sep 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
जनकपुर रोड स्टेशन पर रुकेगी कटिहार-अमृतसर स्पेशल

नीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है. डॉ. अमित कुमार के प्रयासों से कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन (05735/36) का ठहराव जनकपुर रोड स्टेशन पर स्वीकृत कर दिया गया है.

विज्ञापन

पुपरी.स्थानीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है. डॉ. अमित कुमार के प्रयासों से कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन (05735/36) का ठहराव जनकपुर रोड स्टेशन पर स्वीकृत कर दिया गया है. रेलवे के इस फैसले से पुपरी और आसपास के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

डॉ. अमित कुमार ने बताया कि ईस्ट सेंट्रल रेलवे के पीसीओएम प्रभात कुमार को पत्र लिखकर इस ठहराव की मांग की थी, जिसे स्वीकृति मिल गई.अब 05735 अप ट्रेन दोपहर 3:18 बजे जनकपुर रोड पहुंचेगी और 3:20 बजे प्रस्थान करेगी. वहीं, 05736 डाउन ट्रेन सुबह 3:18 बजे आएगी और 3:20 बजे रवाना होगी.

इस सुविधा से क्षेत्र के यात्री अब आसानी से अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर सहित अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकेंगे. डॉ. अमित ने इसे दुर्गा पूजा के अवसर पर रेलवे द्वारा पुपरी की जनता को दिया गया उपहार बताया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, ईसीआर के पीसीओएम प्रभात कुमार, सीपीटीएम और डिप्टी सीओएम मो. इम्तियाज का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन