ePaper

डीपीओ की जांच में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी उजागर

Updated at : 30 Nov 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
डीपीओ की जांच में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी उजागर

डुमरा प्रखंड के खैरवा गांव में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी उजागर हुआ है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा प्रखंड के खैरवा गांव में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी उजागर हुआ है. सड़क निर्माण में अनियमितता से संबंधित मीडिया द्वारा प्राप्त शिकायत पर डीएम रिची पांडेय ने तत्परता के साथ संज्ञान लेते हुए मामले की जांच का आदेश दिया था. डीएम के निर्देश पर मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत डुमरा प्रखंड के खैरवा (थाना नं. 261, सर्वे नं. 1952) स्थित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की जांच जिला योजना पदाधिकारी(डीपीओ) द्वारा की गयी. जांच के दौरान संबंधित कनीय अभियंता भी मौजूद रहे. निर्माण कार्य में अनियमिता उजागर होने पर डीएम ने संबंधित संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. जिला सूचना एवं जंनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी. प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि उक्त योजना की कुल लंबाई 680 फीट तथा स्वीकृत प्राक्कलन राशि 14 लाख 92 हजार 500 रुपये हैं. जांच के क्रम में कई गंभीर अनियमितताएं पायी गयी. प्राक्कलन में निर्धारित एज सोलिंग ईंट लगाने का प्रावधान होने के बावजूद निर्माणाधीन सड़क पर अधिकांश स्थानों पर एज ईंट सोलिंग नहीं पायी गयी. कई हिस्सों में बिना ईंट सोलिंग किए ही औसतन चार से पांच इंच मोटाई का पीसीसी ढलाई कर दिया गया. पीसीसी ढलाई की मोटाई भी प्राक्कलन के अनुरूप नहीं पायी गयी. विशिष्टियों के अनुरूप कार्य न किए जाने से स्पष्ट है कि निर्माण में मानक प्रक्रिया की अवहेलना की गयी है. जांच रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकला कि सड़क निर्माण में स्पष्ट अनियमितता बरती गयी है. इस आधार पर संबंधित संवेदक से राशि वसूली सुनिश्चित करने तथा अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों पर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन