तीनों चुनाव प्रेक्षक ने ईवीएम कमीशनिंग कार्य के लिए अस्थायी स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 22 Oct 2025 10:09 PM
दोनों प्रेक्षकों द्वारा उक्त वज्रगृह की सुरक्षा का जायज़ा लिया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश डीएम को दिया गया.
शिवहर. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 22- शिवहर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस प्रेक्षक राजशेखर एन एवं व्यय प्रेक्षक पदमसिंह प्रदीपसिंह पाटिल द्वारा प्रथम रेंडमाइजेशन के पश्चात श्रीनवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में पहुंचे.जहां अस्थायी वज्रगृह (स्ट्रांग रूम) का निरीक्षण किया गया.वहीं द्वितीय रेंडमाइजेशन के पश्चात कमीशनिंग कर ईवीएम व वीवीपैट रखा जाएगा.साथ ही पोलिंग पार्टी को ईवीएम वितरण भी किया जाएगा.जिसको लेकर दोनों प्रेक्षकों द्वारा उक्त वज्रगृह की सुरक्षा का जायज़ा लिया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश डीएम को दिया गया.साथ ही वज्रगृह के निरीक्षण के उपरांत प्रेक्षकों द्वारा सर्वेक्षण में शामिल ईवीएम को रखें जाने हेतु कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, शिवहर के कार्यालय में निर्मित वज्रगृह का भी निरीक्षण किया गया.जहां उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को तत्संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया.मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम विवेक रंजन मैत्रेय, एसएसपी शैलेश कुमार सिन्हा, ईवीएम व वीवीपैट कोषांग के नोडल पदाधिकारी समेत कई मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










