सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में जख्मी थाना क्षेत्र के मोरसंड पंचायत के मननपुर निवासी वीरेंद्र सदा के पुत्र सोनू कुमार की मौत इलाज के क्रम में पटना में हो गयी.

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर. सड़क दुर्घटना में जख्मी थाना क्षेत्र के मोरसंड पंचायत के मननपुर निवासी वीरेंद्र सदा के पुत्र सोनू कुमार की मौत इलाज के क्रम में पटना में हो गयी. मंगलवार की सुबह मृतक का शव मननपुर पहुंचते ही कोहराम मच गया. आक्रोशित मृतक के परिजनों ने मृतक के शव के साथ एनएच-22 को प्रखंड मुख्यालय के निकटवर्ती मोरसंड बाजार कटरा मोड़ के समीप कुछ देर तक सड़क जाम कर यातायात को अवरुद्ध कर दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा समझाने बुझाने व उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिये जाने के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम खाली किया. उसके बाद यातायात सामान्य हो सका. बताते चले कि विगत 13 मार्च की शाम सड़क अपने घर जा रहे सोनू कुमार रून्नीसैदपुर से पुपरी की ओर जा रही एक कार से ठोकर लग जाने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. जख्मी सोनू को उसके परिजनों ने इलाज के लिये रून्नीसैदपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया तथा वहां से बेहतर चिकित्सा हेतु उसे पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उसने विगत सोमवार को दम तोड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन