तिरंगा फहराने को तैयार सीतामढ़ी, डुमरा परेड मैदान में अंतिम रिहर्सल, डीएम-एसपी ने परखी तैयारी

Updated:
विज्ञापन

परेड का निरीक्षण करते डीएम व एसपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सीतामढ़ी जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. डुमरा परेड मैदान में सभी प्लाटूनों ने अंतिम पूर्वाभ्यास किया. डीएम और एसपी ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Sitamarhi News: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सीतामढ़ी जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. मुख्य समारोह डुमरा परेड मैदान में आयोजित किया जाएगा. गुरुवार को परेड में शामिल होने वाले विभिन्न प्लाटूनों ने मैदान में अंतिम पूर्वाभ्यास किया. इस दौरान डीएम रिची पांडेय और एसपी अमित रंजन ने संयुक्त रूप से परेड की तैयारियों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

विज्ञापन

डुमरा परेड मैदान में हुआ अंतिम पूर्वाभ्यास

स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत होने वाले राष्ट्रीय ध्वजारोहण, मार्च पास्ट, सलामी और अन्य निर्धारित कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास कराया गया. परेड में शामिल होने वाले प्लाटूनों ने निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार अभ्यास किया.

डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पूर्वाभ्यास के दौरान डीएम रिची पांडेय और एसपी अमित रंजन ने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को समारोह के दौरान पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर

डीएम और एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा. कार्यक्रम स्थल के आसपास किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो, इसके लिए अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया.

15 अगस्त को सुबह नौ बजे होगा ध्वजारोहण

जिला प्रशासन के अनुसार मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को डुमरा परेड मैदान में सुबह नौ बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा. इसके बाद विभिन्न टुकड़ियों की ओर से आकर्षक परेड एवं मार्चपास्ट प्रस्तुत किया जाएगा.

इन टुकड़ियों की रहेगी भागीदारी

मुख्य समारोह में जिला सशस्त्र पुलिस, जिला गृह रक्षा वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, महिला बल, एसएपी, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, एनसीसी एवं युवा दलों की टुकड़ियां परेड और मार्चपास्ट में हिस्सा लेंगी.

यह भी पढ़ें: छह साल बाद भोलेनाथ के दरबार में मिला बिछड़ा बेटा, छलक पड़े पिता के आंसू


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन