सीतामढ़ी: 16 अगस्त को रीगा में किसान महापंचायत, पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह होंगे मुख्य अतिथि
सांकेतिक तस्वीर
संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा 16 अगस्त को रीगा में एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है. इस पंचायत में गन्ना किसानों की समस्याओं, सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट और जिले को अकालग्रस्त घोषित करने जैसी महत्वपूर्ण मांगों पर चर्चा होगी. पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह इस महापंचायत के मुख्य अतिथि होंगे.
Sitamarhi News: सीतामढ़ी. संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में 16 अगस्त 2026 को रीगा में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी. महापंचायत में गन्ना किसानों की समस्याओं, सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट और सिंचाई समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी. प्राकृतिक आपदा को देखते हुए सीतामढ़ी जिले को अकालग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी.
रीगा में 16 अगस्त को होगी किसान महापंचायत
रीगा और सुप्पी के संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा की ओर से आयोजित महापंचायत में किसान-मजदूरों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है. मोर्चा नेताओं के अनुसार पंचायत में किसानों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी.
गन्ने का मूल्य 750 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग
महापंचायत में गन्ना किसानों के लिए गन्ने का मूल्य 750 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग रखी जाएगी. इसके साथ ही गन्ने के बकाये पर ब्याज भुगतान और किसानों के अन्य लंबित मामलों के समाधान की मांग भी उठेगी.
सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट वापस लेने की मांग
किसान संघर्ष मोर्चा की प्रमुख मांगों में सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट को वापस लेना शामिल है. मोर्चा नेताओं का कहना है कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए.
केसी में फंसे किसानों और सिंचाई का मुद्दा
महापंचायत में रीगा चीनी मिल द्वारा कथित रूप से केसी में फंसाए गए किसानों को मुक्त करने की मांग भी रखी जाएगी. इसके अलावा खेतों की सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने का मुद्दा भी प्रमुख रहेगा.
जिले को अकालग्रस्त घोषित करने की मांग
प्राकृतिक आपदा और खेती की स्थिति को देखते हुए संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा सीतामढ़ी जिले को अकालग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग भी महापंचायत के प्रस्ताव में शामिल करेगा. मोर्चा नेताओं के अनुसार पारित प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा.
सुधाकर सिंह होंगे मुख्य अतिथि
महापंचायत के मुख्य अतिथि किसान नेता एवं पूर्व कृषि मंत्री-सांसद सुधाकर सिंह होंगे. कार्यक्रम में किसान नेताओं की ओर से किसानों की समस्याओं और संघर्ष की आगामी रणनीति पर विचार रखा जाएगा.
यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में जीविका दीदियां बना रहीं 5000 तिरंगे, हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









