Sitamarhi News: जनेरा के खेत से 59 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

जनेरा के खेत से 59 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी जिले के नानपुर में मक्के के खेत से एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक सत्यनारायण पासवान के बेटे ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

विज्ञापन

Sitamarhi Crime News: सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपुर दक्षिणी गांव में जनेरा के खेत से एक वृद्ध का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. खेत में शव पड़े होने की खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई.

विज्ञापन

Sitamarhi News: वार्ड 6 के रहने वाले थे मृतक सत्यनारायण पासवान

मृतक की पहचान नानपुर दक्षिणी गांव के वार्ड नंबर 6 निवासी 59 वर्षीय सत्यनारायण पासवान के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही नानपुर थानाध्यक्ष देवब्रत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है.

मंगलवार सुबह घर से निकले थे वृद्ध

मृतक के पुत्र रंजीत कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके पिता मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे. इसके बाद वे वापस नहीं लौटे और परिजन उनकी खोजबीन में लगे थे. बुधवार को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि उनके पिता का शव गांव के सरेह स्थित मक्के के खेत में पड़ा हुआ है.

बेटे ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों ने आरोप लगाया है कि अज्ञात अपराधियों ने किसी बात को लेकर उनके पिता की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को खेत में फेंक दिया. घटना के बाद से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मामले की गहन जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष देवब्रत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. परिजनों के आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले के हर बिंदु पर सूक्ष्मता से जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन