सीतामढ़ी: तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे बच्चे, भारत माता की जय से गूंजा बेलसंड

Updated:
विज्ञापन

रैली में शामिल बच्चे

बेलसंड स्थित गुरुशरण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स और इको क्लब के विद्यार्थियों ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक जोशपूर्ण तिरंगा रैली निकाली. देशभक्ति के नारों और शहीदों के सम्मान में नारे लगाते हुए, छात्रों ने राहगीरों और दुकानदारों को तिरंगे बांटे.

विज्ञापन

Sitamarhi News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत बेलसंड स्थित गुरुशरण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स एवं इको क्लब के विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाली. हाथों में तिरंगा, बैनर और पोस्टर लिए छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.

Belsand News: भारत माता के जयकारों से गूंजा वातावरण

तिरंगा रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और शहीदों के सम्मान में विभिन्न नारे लगाए. महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस और शहीद भगत सिंह को याद करते हुए विद्यार्थियों ने देशभक्ति का जोश दिखाया.

राहगीरों और दुकानदारों को बांटे तिरंगे

रैली के दौरान चौक-चौराहों पर विद्यार्थियों ने राहगीरों और दुकानदारों के बीच तिरंगा झंडा वितरित किया. छात्रों ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की.

रैली में शामिल बच्चे व तिरंगा देते शिक्षक | Prabhat Khabar Network
रैली में शामिल बच्चे व तिरंगा देते शिक्षक

छात्रों की देशभक्ति ने लोगों का जीता दिल

तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह और देशभक्ति देखते ही बन रही थी. बैनर-पोस्टर और हाथों में तिरंगा लिए बच्चों की टोली जहां से गुजरी, वहां लोगों ने भी उनका उत्साह बढ़ाया. पूरे रैली मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा.

एनसीसी और इको क्लब के सदस्यों ने निभाई भूमिका

रैली में विद्यालय के प्रधानाध्यापक भोलेशंकर प्रसाद, शिक्षक अशोक कुमार, राजेश कुमार, राकेश रंजन पोद्दार, जितेंद्र कुमार, मुन्ना कुमार, मधुरेन्द्र कुमार, गणेश कुमार, शिक्षिका ज्योति कुमारी और सेकेंड एनसीसी ऑफिसर मोहन कुमार सिंह मौजूद रहे.

एनसीसी कैडेट्स में अनुभव प्रतीक, आयुष, सिमरन, अंशिका मिश्रा, तबरेज, सौरभ, आशीष और पुष्पलता सहित इको क्लब के लक्ष्य, ऋषिराज, सुष्मिता, राधा, निकिता और सृष्टि समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

यह भी पढ़ें: 16 अगस्त को रीगा में किसान महापंचायत, पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह होंगे मुख्य अतिथि


विज्ञापन
Tusheem Kumar

लेखक के बारे में

By Tusheem Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन