Sitamarhi : बारिश में घर गिरा, बाल-बाल बचे मां-बेटा

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi : बारिश में घर गिरा, बाल-बाल बचे मां-बेटा

स्व अरुण सिंह का पुराना मकान अचानक गिर गया. छत के गिरने से घर के अंदर सो रही उनकी पत्नी सुधा देवी और पुत्र कुणाल कुमार सिंह मलबे में दब गए.

विज्ञापन

परसौनी. प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार रात मदनपुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी स्व अरुण सिंह का पुराना मकान अचानक गिर गया. छत के गिरने से घर के अंदर सो रही उनकी पत्नी सुधा देवी और पुत्र कुणाल कुमार सिंह मलबे में दब गए. जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. हादसे में मां-बेटे को हल्की चोटें आयी है, जिनका इलाज निजी क्लिनिक में कराया गया. ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना काल में ही अरुण सिंह की मौत हो चुकी थी, तब से सुधा देवी अपने पुत्र के साथ इस जर्जर मकान में ही किसी तरह गुजर-बसर कर रही थी. अब यह मकान भी ढह जाने से परिवार पूरी तरह बेघर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन