विशेष आशा दिवस कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ अनिल कुमार की अध्यक्षता में विशेष आशा दिवस का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

नानपुर. स्थानीय सीएचसी में मंगलवार को सीएचसी प्रभारी डॉ अनिल कुमार की अध्यक्षता में विशेष आशा दिवस का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को संबंधित करते हुए प्रभारी ने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की नींब हैं. वे जितनी तत्परता से कार्य करेंगी, विभागीय कार्य उतनी हीं अच्छी होगी. बताया कि गर्मी में चमकी बुखार का प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है. ऐसे में लोगो को जागरूक करने की जरूरत है. अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर जागरूक करना आवश्यक है. इस दौरान आशा कार्यकर्ता के सर्वे रजिस्टर, ड्यू लिस्ट, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण व एइएस समेत अन्य कार्याें की समीक्षा की गई व आवश्यक दिशा- निर्देश गया. साथ हीं कार्य में कोताही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई. मौके पर बीएचएम अनिल कुमार, डॉ रामेश्वर प्रसाद, बीसीएम लवली कुमारी, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर मधुरेंद्र कुमार, यूनिसेफ के अभिषेक कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन